फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लूट कांड में एक आरोपी नगदी समेत धराया

लूट कांड में एक आरोपी नगदी समेत धराया

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लूट कांड में एक आरोपी नगदी समेत धराया
मधुबन। थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के मुनीब से बीते बुधवार को हुए लूटकांड का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपी मामले में नामजद था, जिसे मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे खीरी कोठा गांव के पास से दबोचा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के 12 सौ रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी राजा पुत्र स्व सूर्यनारायन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते बुधवार की शाम सिद्घा अहिलासपुर गांव स्थित अखिलेश मल्ल के ईट भट्ठे पर सात की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने असलहे से भयभीत कर मुनीब से 40 हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में अखिलेश मल्ल ने स्थानीय थाने में राजा सहित तीन लोगों को नामजद तथा शेष को अज्ञात आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई। शुक्रवार को नामजद आरोपियों में से राजा पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार राजा पुत्र सूर्यनारायन के पास से पुलिस ने लूट के 12 सौ रुपये बरामद किया, साथ ही आरोपी का चालान कर उसके जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना किया। जबकि इस मामले के दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed