फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रानीपुर से पिरुआ काझा मार्ग बदहाल

रानीपुर से पिरुआ काझा मार्ग बदहाल

Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर से पिरुआ काझा मार्ग बदहाल
रानीपुर। ब्लाक के मार्ग रानीपुर से पिरुआ काझा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, मार्ग के जर्जर होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क मार्ग के बनाए जाने के कई सालों बाद भी मरम्मत न कराए जाने से मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। इसके चलते आए दिन साइकिल और मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

पांच किमी लंबे रानीपुर से पिरुआ काझा मार्ग को दर्जनों गांवों के जोड़ने के लिए इस मार्ग को शासन की ओर से दो दशक पूर्व सड़क निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से कई जगह से मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई जगह गहरे गढ़्ढे बन गए हैं, इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के शिवशक्ति सिंह, मिठाई सिंह, संजय, जितेंद्र, विजयसहित आदि का कहना है कि सड़क के मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed