फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   क्रासिंग बंद करने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

क्रासिंग बंद करने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्रासिंग बंद करने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण
मुहम्मदाबाद गोहना। खुरहट रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कमालपुर -कोलौरा रेलवे क्रॉसिंग समपार 10सी को भी रेल महकमा द्वारा बंद करने की सूचना के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीण पूरी तरह लामबंद नजर आए । समपार बंद करने
विज्ञापन

के विरोध में ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के निर्देश पर मौका मुआयना करने एसडीएम ,राजस्व निरीक्षक , लेखपाल और रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के समक्ष ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

बता दे कि रेलवे लाइनों पर मानव रहित क्रासिंग को समाप्त किये जाने की योजना के क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशनों के बीच आधा दर्जन मानव विहीन समपारों को बंद किया जा रहा है। अभी मुहम्मदाबाद और खुरहट स्टेशन के बीच उतरेजपुर जैगवां के पास समपार को बंद किये जाने के विरोध में ग्रामीण आंदोलन कर रहे है कि इसी बीच कमालपुर कोलॉरा गॉव के पास सैकड़ो सालों से बना समपार 10सी को भी बंद करने की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उधर ग्रामीणों के विरोध दर्ज कराने के बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के निर्देश पर स्थलीय जांच के लिए गुरुवार को मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुरेंद्र मिश्र, रेलवे इंजीनियर अनिल यादव के अलावा लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पहुंचे, इस दौरान ग्रामीणों ने इनके समक्ष भी विरोध जताते हुए समपार बंद न करने की मांग की। ग्राम प्रधान दयानंद सिंह , राकेश सिंह , धनंजय सिंह, ओमपाल सिंह , सुबोध सिंह, पप्पू सिंह, संतोष राजभर ,गोपाल दूबे, गोवर्धन चौहान, गुड्डू सिंह, दीपक सिंह ,जय श्री राम, प्रमोद यादव सहित सैकडों ग्रामवासियों ने उपस्थित टीम के अधिकारियों को समपार को बंद न करने का तर्क देते हुए कहा कि समपार 10 सी से मखुनी, खीरखाड़ ,भुसुआ ,करपिया, सेमरी ,छोटी सेमरी, बिकौरा ,तहिरापुर, पलिया, बकरी, नोहरे पुर, सौंसार पट्टी, ब्राह्मणपुरा,नगरीपार , करहाँ बंदीकलां ,रानीपुर कर्मचौरा ,उमती ,पहाड़पुर सहित आधा सैकड़ा गांवों के हजारो लोगों का आवागमन बना रहता है।रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed