फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   होली का त्योहार देता है एकता का संदेश

होली का त्योहार देता है एकता का संदेश

Sun, 04 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
होली का त्योहार देता है एकता का संदेश
मऊ। नगर के हिंदी भवन में रविवार को जायसवाल समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जायसवाल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के लोगों ने राष्ट्रगान करके किया। इसके बाद भगवान सहस्त्रार्जुन के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर गुलाल अबीर लगाकर पूजन किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष कैलाश जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक हरीश जायसवाल, विनय जायसवाल, अजय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार नगर के श्री कैलाश मानसरोवर मंदिर के परिसर में होली समरसता प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें जाति, धर्म एवं समुदाय की भावना को भुला कर सभी वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा, वीरेंद्र, कृपाशंकर गुप्ता, मुन्ना वर्मा, दुर्गविजय यादव, मुन्ना यादव, सुरेन्द्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed