{"_id":"5a9c37854f1c1bf07b8ba712","slug":"11520187269-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजिक हितों के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजिक हितों के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। समाज की तरक्की में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा अपने सकारात्मक विचारों से न केवल अपने वर्ग को संगठित कर सकता है। बल्कि समाज के दूसरे वर्गों को प्रेरित कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कैडेट्स को संबोधित करते हुए एसडीएम टीपी वर्मा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। बल्कि व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाने की कोशिश करेेंगे।
रविवार को ब्लाक के सरहा गांव में सर्वोदय पीजी कालेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का शुभारंभ सत्र का। बतौर मुख्य अतिथि घोसी के एसडीएम टीपी वर्मा मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आप सभी राष्ट्र के भविष्य हैं। अपने जीवन में परिश्रम, अनुशासन, लगन को अपनाकर लक्ष्य को प्राप्त करें। शिविर के पहले दिन एनएसएस कैडेट्स ने ग्रामीणों के बीच जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर अमरजीत, आलोक पांडेय, अनिल मिश्रा, रामविलास चौहान, डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय, डा. छविनाथ प्रसाद, दीपक पराशर, डा. बालमुकुंद यादव आदि मौजूद रहे। नगर के बगली पिजड़ा स्थित राम बचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया।