{"_id":"5a78a59d4f1c1bef7b8b5953","slug":"11517856157-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडे तिरछे खड़े वाहनों से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडे तिरछे खड़े वाहनों से लगता है जाम
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाह इब्राहिमाबाद। कस्बे के मुख्य बाजार और चौक में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगने से जहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, वहीं इससे घंटों वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ट्रेक्टर चालकों के रोड पर आड़े तिरछे वाहनों के खड़े करने से समस्या बढ़ रही है। बाजार में इस समस्या से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निस्तारण को लेकर स्थानीय निवासियों द्ववारा कई बार प्रशासन को शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या से निपटने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
बताते चलें कि बाजार में दुकानदारों द्ववारा अस्थाई अतिक्रमण और वाहन चालकों की लापरवाही से जाम की समस्या के चलते कस्बे में बने अस्पताल में जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कस्बे केे रेवतीरमण पांडेय, राजेश जायसवाल, निखिल कुमार, शेषनाथ यादव, सुशील वर्मा ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके है।