{"_id":"59a452394f1c1b98018b45a8","slug":"11503941177-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी से पीड़ित ने किया आत्महत्या का प्रयास, झुलसा 19-59-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी से पीड़ित ने किया आत्महत्या का प्रयास, झुलसा 19-59-07
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी नगर से सटे एक गांव में अपने ससुराल आये एक एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने घोसी स्थित पकड़ी रोड पर विद्युत ट्रांसफार्मर के तार को पकड़ कर आत्महत्या करने का सोमवार को प्रयास किया। शुक्र था उसी दौरान बिजली चली गई और उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका बायां हाथ झुलस गया। किसी तरह वह पैदल चलकर सी एच सी पंहुचा। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पीड़ित के अनुसार वह एचआईंवी संक्रमित है। इसकी जानकारी होने पर परिवार के साथ पत्नी ने भी इसको उपेक्षित कर उससे किनारा कर लिया और घर में साथ रखने से इंकार कर दिया। रविवार को घर से निकाल देने के बाद पीड़ित हरिकांत गोंड देर शाम को घोसी नगर से सटे सोमारीडीह गांव स्थित अपनी ससुराल आया। यहां से भी वह उपेक्षा मिलने पर सुबह घोसी नगर की तरफ चल दिया। पकड़ी रोड पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर आत्महत्या करने को लेकर तार को अपने बाएं हाथ से पकड़ लिया परंतु कुछ ही सेकेण्ड बाद बिजली कट गई। इससे उसका सिर्फ बायां हाथ झुलस गया। किसी तरह से वह सीएचसी पंहुचा जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।