फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीज उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ी

बीज उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ी

Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बीज उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ी
मऊ । जिला मुख्यालय पर लाखों की लागत से बने भवन में संचालित उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्थान को पूरनपुर (पीलीभीत) स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही मऊ को वाराणसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में बीज उत्पादक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में बीज उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर उप्र बीज प्रमाणीकरण संस्थान खोला गया। विभाग की तरफ से 52.75 लाख की लागत से भवन बनाया गया, लेकिन 24 नवंबर 2016 को संस्थान को पीलीभीत स्थानांतरण कर दिया गया। मऊ सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों को वाराणसी से संबद्ध कर देने से किसानों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी। डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि प्रभारी उप निदेशक उप्र बीज प्रमाणीकरण ने बीज प्रमाणीकरण संस्थान को पीलीभीत स्थानांतरित कर दिया है। उक्त संस्था को जनपद में दोबारा स्थापित करने के लिए पत्राचार चल रहा है। उधर, किसानों की मानें तो संस्थान से मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ जिले के 700 से अधिक किसानों को वैज्ञानिक विधि से बीज उत्पादन के गुर सिखाए जा रहे थे। किसान धान और गेहूं का बीज उत्पादन कर मुनाफा कमा रहे थे। लेकिन जनपद को वाराणसी कार्यालय से संबद्ध कर दिए जाने के चलते किसानों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता राघवेंद्र राय शर्मा का कहना था कि विभागीय अधिकारियों ने तुगलकी फरमान के तहत बीज प्रमाणीकरण संस्थान को पीलीभीत स्थानांतरित कर दिया। जबकि वहां 23 किमी के अंदर ही बीज प्रमाणीकरण संस्था खोली गई है। ऐसे में जिले के किसानों के हित में बीज प्रमाणीकरण संस्थान को दोबारा यहां खोला जाय। उधर, उप निदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि बीज प्रमाणीकरण संस्थान को जनपद में पुर्नस्थापित कराने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed