{"_id":"5c2e408cbdec2256da2300a7","slug":"111546535052-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संसद : सुहानी पीएम तो नंदनी बनी वित मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संसद : सुहानी पीएम तो नंदनी बनी वित मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तर्ज पर बाल संसद का गठन गुरुवार को किया गया। प्रबंध समिति द्वारा बाल संसद के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।
जिसमें कक्षा पांच की छात्रा सुहानी यादव को प्रधानमंत्री, छोटेलाल को उप प्रधानमंत्री चुना गया। इसीक्रम में नंदनी यादव को वित्त मंत्री के साथ अनुशासन मंत्री तो सपना को संसाधन सुरक्षा शिक्षा एंव सांस्कृतिक मंत्री बताया। जबकि बागवानी एंव पर्यावरण मंत्री पद के लिए बिपिन कुमार को चुनने के साथ सिकंदर प्रजापति को स्वास्थ्य एंव सफाई मंत्री बनाया गया। इसी तरह अजय कुमार को खेल तथा पोषाहार मंत्री सपना को जल मंत्री बनाया। सभी का निर्वाचन मतदान के माध्यम से किया गया।
प्रधानाध्यपक श्री निवास सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विद्यालय में बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इसमें मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया तथा विद्यालय के साथ-साथ विद्यालय के पास बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर विशाल सिंह, नंद किशोर चौधरी, सुनीता यादव, प्रेमशंकर प्रजापति, प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामफेर यादव सहित छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।