फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसएनएल के पास डीजल के लिए बजट नहीं

बीएसएनएल के पास डीजल के लिए बजट नहीं

Mon, 17 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के पास डीजल के लिए बजट नहीं
बड़राव ब्लाक की बीएसएनएल नेटवर्क सेवा ठप रहने से उपभोक्ता परेशान है। यहीं नेटवर्क ठप रहने से जहां क्षेत्र के उपभोक्ता हलकान है, वहीं शासकीय कार्योलयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर भी नहीं मिलने दूसरे लोग भी परेशान हो रहे है। आम जनता त्रस्त है, बावजूद शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा नेटवर्क की समस्या को दुरस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा बड़राव ब्लाक में बना दूूरसंचार केंद्र पिछले कई दिनों से शोपीस बना हुआ है। नेटवर्क ठप होने के चलते क्षेत्र के अमिला बाजार, बोझी बाजार सहित 30 गांवों में कॉल ड्राप की समस्या से सैकड़ों उपभोक्ता हलकान है। बीएसएनएल का नेटवर्क प्रभावित होने के चलते जहां उपभोक्ता परेशान है, वहीं दूसरी तरफ शासकीय कार्योलय के अधिकारियों और कर्मचारियों के सीयूजी नंबर भी नेटवर्क ठप होने से प्रभावित हो रहे है। इसके अलावा क्षेत्र केकुछ ब्यवसायिक उपभोक्ता मुन्ना सिंह, दुर्गेश सिंह ने नेटवर्क ठप होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मजबूरन वो निजी कंपनियों के सिम का प्रयोग करने को बाध्य हो रहे है। इस बारे में क्षेत्र के उपभोक्ता अजयकुमार गुप्त, नागेंद्र गुप्ता, सूरज गुप्ता, सीताराम कुशवाहा, योगेंद्र राय, नंदकिशोर, मुरली गुप्ता, पवन मद्धेशिया, राकेश राजभर, गणेश यादव का कहना है कि कस्बे में अधिकारियों और उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवा अच्छी सुविधा देने का दावा करते है पर हकीकत इससे जुदा है। कॉल ड्राप होना, आवाज साफ नहीं आना, बात करते करते संपर्क टूट जाना, जैसी समस्या बनी रहती, अधिकतर उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल नेटवर्क से परेशान होकर अन्य कंपनियों के सिम ले रहे हैं। कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से विभाग को लाखों का चूना लग रहा है। इस बाबत एसडीओ घोसी रामविलास सिंह का कहना है कि बजट के अभाव में डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे बिजली जाने पर नेटवर्क की परेशानी आ रही है। इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed