फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फुलैलपुरा शब्बेदारी का हुआ आयोजन

फुलैलपुरा शब्बेदारी का हुआ आयोजन

Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फुलैलपुरा शब्बेदारी का हुआ आयोजन
कोपागंज के मोहल्ला फुलैलपुरा स्थित सदर इमामबाड़ा के सहन में 26 सफर सोमवार की आठ बजे कमेटी अबुतालिब फेडरेशन द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। शब्बेदारी इमामे हुसैन की बहन जैनब की याद में मनाई गई।
विज्ञापन

शब्बेदारी से पूर्व हुई मजलिस को खिताब करते हुवे मौलाना सय्यद हैदर अब्बास लखनवी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने 72 जानिसारों के साथ शहादत देकर इस्लाम को बचाया है। उन्होंने नान के दीन को बचाने के लिए जालिम बादशाह यजीद के हाथों बैयत करने के बजाय शहीद होना मुनासिब समझा। कहा कि इमामे हुसैन की शहादत के बाद उनके घर वालो को कैदी बना लिया उनकी बहन बेटियों के सिरों से चादरें छीन ली और उन्हें कूफ़ा के बाजार में घुमाया गया। शब्बेदारी का संचालन मौलाना नय्यर अब्बास ने किया। अंजुमनों ने नौहा मातम किया। मातम किया ।अंजुमन अतफाले हुसैनी के साहबे ब्याज जीशान हैदर व मोहम्मद अब्बास के नौहे ‘रोके जैनब ने कहा ऐ मेरे शेर अब्बास, छीन गई सर से रिदा ऐ मेरे शेर अब्बास’ सुन कर अजादार रो पड़े। इस दौरान रफीकुल हसन,अली आबिद, रिजवान हाशमी, सलमानअब्बास, मोहहमद अली, अली रजा, मीसम अब्बासे, महबूब, हैदर अब्बास, नोहाख्वान हिफाजत हुसैन व डॉक्टर क़ासिम, अली अब्बास सहित काफी संख्या में अजादारों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed