{"_id":"5be085eebdec2269b4445d19","slug":"111541441006-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर साड़ियों और रेडीमेड वस्त्रों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर साड़ियों और रेडीमेड वस्त्रों की मांग
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में साड़ी, रेडिमेड कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर साड़ियों तथा रेडीमेड वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दे रहे हैं। युवक व युवतियां ब्रांडेड वस्त्रों की दुकानों पर कपड़ों की खरीदारी में मशगूल दिखे।
दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर सहित प्रमुख बाजार गुलजार हैं। दुकानों में खरीदारी तेज होने से चहल-पहल बढ़ गई है। दीपावली के मद्देनजर कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं अपने बच्चों संग खरीदारी कर रही हैं। वहीं ब्रांडेड कपड़ों पर 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। दीपावली पर युवक जींस, टी शर्ट व शर्ट सहित ऊनी वस्त्र खरीदते दिखे। जबकि महिलाएं साड़ी सहित अन्य वस्त्र खरीदते नजर आईं। नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर कपड़े की दुकानों पर खरीदारी के लिए भारी भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी तरफ नगर के कई स्थानों के शॉपिंग माल में भी भारी भीड़ रही। कारोबारियों की मानें तो साड़ियों में कामदारी साड़ी, सिंथेटिक साड़ी, काटन साड़ी खूब बिक रही है। नगर के सहादतपुरा स्थित रुपम साड़ी संचालक सुरेश कल्यानिया का कहना है कि कामदार साड़ी 500 से तीन हजार रुपये, सिंथेटिक वर्क की साड़ी 500 रुपये से दो हजार रुपये, काटन साड़ी 300 रुपये से एक हजार रुपया तक बिक रही है। शॉपिंग माल के प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि जैकेट, विंटर टी शर्ट, लेडीज कुर्ता, लेडीज कार्डिगन आदि पर विशेष आफर दिए जा रहे हैं।