{"_id":"5bafb89f867a557ff830303a","slug":"111538242719-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ के लिए बढ़ाई जाए समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ के लिए बढ़ाई जाए समय सीमा
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों ने ओडीएफ की समय सीमा बढ़ाए जाने और अन्य मांगों को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि लाभार्थियों द्वारा धनराशि लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराए जाने से जिले को ओडीएफ कराने में दिक्कतें आ रही। लिहाजा प्रशासन इसके लिए और समय दे।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांवों को ओडीएफ करंाने की अंतिम तारीख दो अक्तूबर 2018 से बढ़ाकर दो अक्तूबर 2019 किया जाए। शासन में लंबित संगठन की सभी मांगों को अविलंब पूरा किया जाए। 14वें वित्त के धनराशि के भुगतान पर खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। पात्र गृहस्थी में हो रही अनियमितता में सुधार किया जाए। ग्राम प्रधान केेेे अधिकार का हनन करते हुए अहिलाद गांव की समस्या का शीघ्र निदान किया जाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य विकास अधिकारी से मिला। जिसमें शौचालय निर्माण को लेकर आ रही समस्याओं चपर चर्चा की गई। अंत में निर्णय लिया गया कि आगामी एक अक्तूबर से संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। परदहां ब्लाक तथा रानीपुर में नया ब्लाक अध्यक्ष मनोनित करने का भी फैसला लिया जाएगा।
मऊ की भंग कमेटी का गठन अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रमेश यादव, धनंजय सिंह, पप्पू चौहान, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, नरसिंह सिंह, चंद्रभूषण यादव, शिवधर राय, हरिकेश यादव, रामू यादव, रामजनम यादव, मुन्नू सिंह, जमानत अब्बास, बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे।