{"_id":"5b955c6c867a557fee025aee","slug":"111536515180-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत की स्थापना विहिप का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत की स्थापना विहिप का उद्देश्य
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मधुबन तहसील के जजौली गांव में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदुओं को संगठित करने पर विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हिंदी हिंदू हिंदुस्तान और अखंड भारत की स्थापना ही विश्व हिंदू परिषद का मूल उदेश्य है। विश्व में फैले हिंदुओं को एक मंच पर लाते हुए एक दूसरे के परस्पर संबंधों को मजबूत कर राष्टवाद की मजबूती के साथ नई दिशा देना ही लक्ष्य है। आगे उन्होंने कहा कि 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना करते हुए अशोक सिंघल ने विश्व में फैले हिंदुओं को एकजुट करने के साथ राष्ट्रवादी संगठन तैयार करने का सपना देखा था। इस मुहिम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता साकार रूप देने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यध्यक्ष भानुप्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा व हिंदुओं के संगठन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, राम सिंह, बाल मुकुंद, अतुल पांडेय, कमलेश कुमार, राजू पांडेय आदि रहे।