{"_id":"5b8ec21d867a55483e74a882","slug":"111536082461-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपागंज- भातकोल मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोपागंज- भातकोल मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। ब्लाक क्षेत्र का प्रमुख भातकोल मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। बरसात के बाद सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर सबसे बदतर स्थिति हिकमा चट्टी के पास है, जहां सड़क पर एक से दो फीट तक बने गहरे गड्ढ़ों में आए दिन फंसकर वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इस समस्या के संबंध में कई बार स्थानीय लोगों के अवगत कराने के बाद संबंधित विभाग सड़क का मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग द्वारा करीब 10 साल पहले लाखों की लागत से छह किमी लंबे कोपागंज-भातकोल मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन बनाए जाने के बाद सड़क का एक बार भी मरम्मत न कराए जाने से सड़क वर्तमान में जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके है। सबसे बदतर हालत इस मार्ग पर स्थिति हिकमा चट्टी की है। जहां सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। जो कि अंधेरे में गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। इस समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी राजेश, एकलाख, महेश, गुलाब, पंकज, फूलचंद सहित अन्य ग्रामीणों का कहना हैं कि कई बार संबंधित विभाग को लिखित व मौखिक रूप से समस्या के संबंध में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन विभाग द्वारा समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।