फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   व्यापारियों से टैक्स वसूलने के बाद सुविधाओं से वंचित हैं व्यापारी

व्यापारियों से टैक्स वसूलने के बाद सुविधाओं से वंचित हैं व्यापारी

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से टैक्स वसूलने के बाद सुविधाओं से वंचित हैं व्यापारी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ‘व्यापारी जोड़ो अभियान’ का आयोजन रविवार को पहसा बाजार में जिलाध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्त की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तीन सिंतबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी महाकुंभ में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वहीं वक्ताओं ने कहा कि टैक्स देने के बाद भी व्यापारी वर्ग सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि सरकार व्यापारियों से कई टेक्स के नाम हजारों रुपए वसूल रही है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई भी सुविधा व्यापारियों को नहीं दी गई। हालात यह है कि नगर के मुख्य बाजारों में न तो शुद्ध पेयजल के लिए कोई व्यवस्था हैं न ही सार्वजनिक शौचालय की सुविधा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शम्मी खान ने कहा कि व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोने और उनकी समस्या का समाधान का कार्य व्यापार मंडल के जिम्मे है। कहा कि शासन और प्रशासन की व्यापारियों में फूट डालो और राज करो वाली नीति अब नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कन्हैया जायसवाल, महातम यादव, राम अवध सिंह, श्यामसुंदर मधेशिया, इफ्तेखार अलंकार, मुहम्मद सईद, रमाशंकर गुप्त ने व्यापारियों को अपने हकों के लिए जागरूक कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अंत में पहसा बाजार व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें शम्मी खान अध्यक्ष, रवींद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील सिंह तथा कमलेश सिंह उपाध्यक्ष, मुहम्मद सईद महामंत्री और कौशल कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरिंदर गुप्ता, हरिशंकर गुप्त, पारसनाथ मौर्य, डॉ.अशोक सिंह, रमाशंकर गुप्ता, शिवधनी गुप्त, राम केवल गुप्ता, बंश बहादुर सिंह, अवधेश गुप्ता, केदार ठठेरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed