{"_id":"5b4b8c214f1c1b3c748b4ffd","slug":"111531677729-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आयोजित हुआ जिला अभ्यास वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आयोजित हुआ जिला अभ्यास वर्ग
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अभ्यास वर्ग में छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। परिषद का जिला अभ्यास वर्ग नगर के भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। अभ्यास चार सत्रों में विभाजित रहा।
प्रदेश सहमंत्री राकेश गुप्ता, कॉलेज प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने अभ्यास वर्ग का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में राकेश गुप्ता ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में छात्रों को विस्तार से समझाया। दूसरे सत्र में सदस्यता पर चर्चा करते हुए परिषद की जिला संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक संगठन को चलाने के लिए संगठन की सदस्यता का विशेष महत्व है। सदस्यता से ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। तृतीय सत्र में कार्यक्रम से इकाई गठन में कार्यकर्ता निर्माण विषय पर चर्चा करते हुए जिला संगठन मंत्री शिवानंद ने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है और कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास होता है। अंतिम सत्र में परिषद में प्रवास का महत्व विषय पर चर्चा करते हुए कॉलेज प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने बताया कि संगठन का विस्तार में कार्यकर्ताओं के प्रवास का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं के प्रवास से ही संगठन का विस्तार व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ती है। इस मौके पर आदित्य गांधी, सुधांशु सिंह, आदित्य शर्मा, जय गुप्ता, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, ओंमकार सिंह, गुलशन सिंह, कुलदीप मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।