फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैसे होगी धान की रोपाई, माइनरों की नहीं हो सकी सफाई

कैसे होगी धान की रोपाई, माइनरों की नहीं हो सकी सफाई

Sat, 30 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कैसे होगी धान की रोपाई, माइनरों की नहीं हो सकी सफाई
इंदारा। खरीफ सीजन के समय में शारदा सहायक खंड 32 इंदारा रजवाहा की सफाई नहीं कराई जा सकी है। नहरों में खर पतवार का जंगल हो गया है। किसानों को खेती की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। बावजूद नहर की सफाई नहीं कराई जा सकी है। शारदा खंड 32 इंदारा राजवाहा से क्षेत्र के हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन की खेती की जाती है। अगेती धान की नर्सरी रोपाई योग्य हो गई है, लेकिन मुख्य नहर सहित माइनरों की सफाई नहीं कराई जा सकी है। क्षेत्र के जयरामगढ़, अलीपुर माइनर में खर पतवार का जंगल उग गया है। माइनर क्षतिग्रस्त हाल में हैं। अभी तक साफ सफाई नहीं की जा सकी है। किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से आंदोलित हैं। इस संबंध में किसान मनोज सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, कौशल सिंह, रामचंद्र राजभर का कहना है कि अभी तक जयरामगढ़ माइनर और अलीपुर माइनर की साफ सफाई तथा मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इस वर्ष धान की खेती करना मुश्किल ही लग रहा है। किसान नंदू, प्रमोद, सत्य प्रकाश का कहना है कि रोपाई का समय शुरू हो गया है। मुख्य नहर सहित माइनरों की कब सफाई होगी पता नहीं चल रहा है। शीघ्र ही नहर की साफ सफाई कराकर पानी नहीं छोड़ा गया तो हमलोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed