{"_id":"5aca5ceb4f1c1b4a6b8b471b","slug":"111523211499-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र सिगाड़ी स्थित सनबीम सीनियर सेकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर रात तक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा से लोगों को अचंभित कर दिया। समारोह में अपनी कक्षाओ में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
स्कूल के चैयरमैन हृदय नारायन सिंह ने संबोधन में शिक्षा के साथ ही बच्चों कर बहुमुखी विकास के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक विकास पर बल दिया। इस मौके पर बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। शुभारंभ मां सरस्वति की चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद स्वागत गीत, नृत्य, रैंप वॉक, कव्वाली, गजल, सामूहिक नृत्य पेश कर बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने दिल है छोटा सा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है की प्रस्तुति दी।
समापन के मौके पर कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र आस्था यादव, अस्फिया फात्मा, ज्ञानेश्वर सिंह, निशिता, प्रियांशु राय, श्रेयांश उपाध्याय, शिवांगी, आदर्श यादव, अनुश्री, दीक्षा गुप्ता, प्रखर सिंह, मीनाक्षी जायसवाल, दीक्षा भारद्वाज, शिवेश राय, ओमैमा, वैभवी उपाध्याय और सुप्रिया स्नेहिल आदि सम्मानित किया गया। इस दौरान निदेशक पंकज सिंह, विश्वजीत सिंह, सुभाष सिंह, पंकज पासवान, दीपक डायमंड आदि समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। युवराज पंकज सिंह ने आभार जताया।