फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है व्यापारी और किसान

बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है व्यापारी और किसान

Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है व्यापारी और किसान
मऊ। उत्तर प्रदेश किसानसभा के तत्वावधान में सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दशकों बीत जाने के बाद भी आलू किसान एक नए चक्रव्यूह में फंस गया है। फरवरी माह में आलू की फसल तैयार होने पर किसान और व्यापारी मिलकर कोल्ड स्टोरेज में रखते हैं। तीन वर्षो से किसान और व्यापारी गोदामों पर आलू निकासी के लिए नहीं जा रहे हैं। सितंबर, अक्तूबर, नवंबर में आलू की कीमत खुले बाजार में कोल्ड स्टोर के भाड़े से कम हो जाती है। किसान और व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। व्यापारी भी बाजार को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। जिले में आलू क्रय केंद्रों को तत्काल खोलवाया जाए। आलू के घोषित रेट 449 से बढ़ाकर 1200 रुपये कुंतल दिया जाए। नहरों की साफ सफाई के साथ टेल तक पानी पहुंचाया जाए। महिला, पुरुष किसानों, मजदूरों, दस्तकारों को 10 हजार रुपया पेंशन दिया जाए। कर्जमाफी योजना अंतर्गत वंचित किसानों का कर्ज माफ करते हुए ब्याज भी दिया जाए। डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में अर्चना उपाध्याय, अनीस अहमद, हिसामुद्दीन, जितेेंद्र राजभर, रामकुमार भारती, रामप्यारे गौतम, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed