फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अइलख ने किया ट्राफी पर कब्जा

अइलख ने किया ट्राफी पर कब्जा

Wed, 27 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
अइलख ने किया ट्राफी पर कब्जा
श्री बिमौटा बाबा बिमौटा बाबा अविचल रॉ क्रिकेट क्लब अइलख की तरफ से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्व. हरिनाथ शर्मा की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को जूनियर हाईस्कूल अइलख के मैदान पर मऊ और अइलख के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले मे अइलख ने मऊ को 50 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टास जीतने बाद मऊ ने अइलख को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। शुरुआती समय मे अइलख की टीम लडखड़ाती नजर आई, लेकिन बाद में गांगुली 43, अभिषेक 46 रनों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत अइलख की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 170 रन बनाया। जबाब मे 171 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मऊ की टीम अइलख के मजबूत क्षेत्ररक्षण तथा गेंदबाजी के आगे 120 रन ही बना सकी। इस प्रकार अइलख ने मऊ को 50 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।मैन आफ द सिरीज मऊ के मंजीत सिंह तथा मैन आफ द मैच अखिलेश को चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह भैया ने ट्राफी व दस हजार का चेक प्रदान किया। इस दौरान मनीष कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, कृष्णमोहन सिंह, विवेकानंद कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, रामकैलाश सिंह, सह संरक्षक सत्यप्रकाश सिंह, दीनानाथ शर्मा, विरेंद्र वर्मा, अवधविहारी वर्मा, बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed