{"_id":"5a2ad2264f1c1bce408bbd7d","slug":"111512755750-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। ब्लॉक मुुख्यालय स्थित रानीपुर स्टेडियम में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ की गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बालिका 100 मीटर दौड़ में शैलजा, मनाजीत प्रथम,द्वितीय स्थान पर गुंजा चौहान भुसवा और तीसरे स्थान पर वन्दना पिरूआ रहीं,उच्च प्राथमिक वर्ग में सौ 100मीटर में प्रथम स्थान पर प्रीति भारती कस्तूरबा गांधी,द्वितीय स्थान पर करिश्मा चौहान और तीसरे स्थान पर आरती चौहान सुलतानीपुर रही।100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय के राकेश राजभर प्रथम दौलसेपुर,द्वितीय रामप्रकाश सेचुई तथा तृतीय स्थान पर पवन फतेहपुर रहे।प्राथमिक विद्यालय 100मीटर बालक वर्ग में आदित्य प्रथम चिरैयाकोट,द्वितीय विजय सरोज पिरुआ और तृतीय स्थान लवकुश भोगवा जलाल पुर रहे।इसी क्रम में बालीबाल में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम काझा द्वितीय स्थान पर पड़री रहा।लम्बी कूद में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम अभिषेक यादव प्रथम दौलसेपुर द्वितीय स्थान आकाश कुमार भुसुआ तथा तृतीय स्थान पर विपिन पिरुआ रहा।कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम मखुनी तथा द्वितीय चिरैयाकोट रही।इसी क्रम में 200 मीटर उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम सिकन्दर चौहान तथा द्वितीय मनीष कुमार रहे। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की खेल से स्व्स्थ शरीर का विकास होता और स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। इस तरह के प्रतियोगिताओ के आयोजन से खिलाड़ी ब्लाक स्तर से लेकर जनपद से लगाये देश प्रदेश में नाम रोशन करते है।प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के विभिन विधालयो के बच्चों ने कब्बडी प्रतियोगिता लम्बी कूद,बालीबाल जिम्नास्टिक आदि का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह ,ओमप्रकाश सिंह,ब्रह्मानंद सिंह,जगदीश गौतम,प्रसेन जित गौतम, अनिल मौर्य,दिनेश कुमार दुबे,राजेश सिंह,अयूब खा, स्वामीनाथ चौहान,हरिकेश,पेशकार सिंह,विजयनारायन यादव,सुखनन्दन आदि काफी लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रम्हानन्द सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रहे।
विज्ञापन