{"_id":"59beaf1b4f1c1b38688b4ff8","slug":"111505668891-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अंधविश्वास का पाठ पढ़ा साधू ले उड़ा दो लाख का गहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अंधविश्वास का पाठ पढ़ा साधू ले उड़ा दो लाख का गहना
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा।कोपागंज थाना अंतर्गत के लैरोदोनवार गांव में एक साधू शनिवार को एक परिवार को बहला फुसलाकर दो लाख का गहना लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात साधू के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव मे भिक्षा मांगते -मांगते एक साधू एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनारायण सिंह के घर पहुंचा। जब उनकी पुत्र बहू सीमा सिंह साधू को भिक्षा देने के लिए घर से निकली तब साधू उनसे कहने लगा कि आप के घर पर प्रेत की साया है और आप लोग बहुत परेशान हैं। यह सब सुनकर उनकी बहु कहने लगी की बाबा हम इस परेशानी से कैसे निकलेगें। तब साधू एक पूजा कराने की बात करंने जलगा। पूजा का सामग्री लिखकर उनके पति संतोष सिहं को दिया और कहा कि आप पूजा का समान लेकर जल्दी आईये। इस दौरान ह मऊ समान लाने चले गये। तब साधू ने सीमा से कहा कि अपने सास ससुर को घर से बाहर कर दीजिए। पूजा तो केवल आप को करनी है। तब सीमा ने अपने सास उमरावती व ससुर राजनारायण सिंह को घर से बाहर कर दिया। घर में साधू पूजा कराने लगा। सीमा से साधू ने घर मेंजितना गहना है सब लेकर पूजा स्थल पर रखने को कहा जो गहना पहनी थी उसे भी निकलवाकर रखवा लिया। सीमा ने अपना मंगलशूत्र, हार, अगुठी, कान की बाली, झुमका, पायल, सब गहना वहां रखकर पूजा कराने लगी। तब साधू दो पोटली बनाया एक में गहना और दूसरे में चावल। कहा कि गांव से बाहर चलकर कही प्रेत आत्मा को स्थान देना है। यह कहकर साधू सीमा के 10 वर्षीय पुत्र विनीत सिंह के साथ निकला। इस बीच उसके साथी गांव से बाहर एक बोलेरो के साथ सड़क पर खड़े थे। तब साधू विनीत सिंह को चावल की पोटली पकड़ा कर बोलेरो से फरार हो गया। विनीत दौड़कर घर आया और आप बीती तो सीमा चिल्लाने लगी की साधू मेरा सब गहना ले कर फरार हो गया। घरवालों के अनुसार गहना लगभा दो लाख का बताया जा रहा है। सीमा के पति ने इस संबंध में कोपागंज थाना मे तहरीर दिया है।
विज्ञापन