{"_id":"5fe627c88ebc3e435714134e","slug":"11-people-from-uk-come-to-district-one-returned-mau-news-vns5655069108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके से जिले में आए 11 लोग, एक लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके से जिले में आए 11 लोग, एक लौटा
विज्ञापन
मऊ। जिले में बीते दिनों युनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटे 11 लोगों की सूची केंद्र सरकार से मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आया। विभाग ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में यूके से लौटे लोगों के घरों पर स्वास्थ्य टीमों को जांच के लिए भेजा। इस दौरान टीम को आठ लोगों की मौजूदगी जिले में मिली, वहीं तीन के इंग्लैड निकलने की सूचना है। जिसमें एक के यूके पहुंचने तथा दो के अभी देश में अन्य महानगरों में मौजूदगी की जानकारी मिली है। विभाग ने यूके से लौटे आठ लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के साथ उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शासन से उन्हें यूके से लौटने वाले जिले के 11 लोगों की सूची मिली। जिसमें रानीपुर ब्लाक के चार, कोपागंज ब्लाक के एक, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक का एक, दोहरीघाट ब्लाक का एक तथा रतनपुरा ब्लाक का एक और शेष सदर तहसील के है। बताया कि सूची शुक्रवार को मिली, जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों को यूके से लौटे लोगों के घरों पर भेजा गया। जहां मेडिकल टीम को आठ लोगों की मौजूदगी मिली, जबकि तीन के वापस यूके लौटने की सूचना मिली।
बताया कि परिजनों की माने तो एक यूके पहुंच चुका है, जबकि एक पुणे तथा तीसरा भी देश के किसी महानगर में रूका हुआ है। सीएमओ ने बताया कि मौजूद मिले आठ लोगों का आरटीपीसी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। बताते चले कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नए स्ट्रेन की मौजूदगी मिलने के बाद देश में सर्तकता बरती जा रही है।केंद्र सरकार ने सभी जिलों को यूके से लौटने वाले लोगों की सूची देते हुए उन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।