फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 lakh forgery from 29 people in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 29 लोगों से 11 लाख की जालसाजी

Fri, 12 Aug 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
11 lakh forgery from 29 people in the name of sending abroad
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जमीन कैलवर गांव सहित आस पास के कई गांवों के 29 लोगों से गोरखपुर जनपद के गोलाबाजार निवासी एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये वसूल लिया। एजेंसी ने इन लोगों को विदेश भी नहीं भेजा और रुपये भी वापस नहीं किया। इस मामले में जमीन कैलवर निवासी भुक्तभोगी मनोज कुमार पुत्र शंकर प्रसाद ने कथित एजेंट के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि लोगों को विदेश भेजने का दावा करने वाले गोरखपुर जिले के गोला बाजार थानांतर्गत एक गांव निवासी एजेंट ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया। उसके दावे पर मनोज ने एजेंट को दो सप्ताह पहले 67000 रुपये दे दिया। एजेंट ने मनोज को न तो विदेश ही भेजा और न ही उसके रुपये वापस कर रहा है। मनोज ने अपनी तहरीर में बताया है कि उस जालसाज ने क्षेत्र के उस्मान रजा,लाडले,सावन कुमार ,अनिल कुमार,मोहम्मद फैय्याज, मजहरुल इस्लाम, कमाल अख्तर सहित 29 लोगों से विदेश भेजने का दावा करके 11 लाख रुपये वसूल लिया है। पुलिस तहरीर लेकर प्रकरण की जांच कर रही है। इस बारे में कोतवाल नागेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed