{"_id":"e122c65b57a51efbcd7f29833a87f818","slug":"109-students-left-the-examination-on-the-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 109 छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 109 छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की परीक्षा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। 1467 के सापेक्ष 1358 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 109 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सीबीएसई परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से केंद्रीय विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। केंद्रीय विद्यालय में 697 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 594 शामिल हुए।
इसी तरह अमृत पब्लिक स्कूल में 370 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 356 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने बताया कि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल में 450 के सापेक्ष 408 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बी राम के अनुसार गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। इसके लिए छात्र छात्राओं की तलाशी लेने के लिए महिला पुरुष शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। पहले दिन 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा रही। पेपर अच्छा होने के चलते परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र चहकते देखे गए।