फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   106 vehicles of municipal sanitation department will be equipped with GPS.

Mau News: जीपीएस से लैस होगी नगरपालिका के सफाई विभाग की 106 गाड़ियां

Thu, 02 May 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
106 vehicles of municipal sanitation department will be equipped with GPS.
मऊ। नगरपालिका में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका के सफाई विभाग की सभी गाड़ियों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। साथ ही सफाई विभाग में मेलाथियान, चूना, ब्लीचिंग फॉगिंग ऑयल, एंटी लार्वा ऑयल आदि की खरीदारी जेम पोर्टल से होगी। नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने सफाई विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नपा अध्यक्ष ने अपनी समीक्षा में पाया कि पालिका की कूड़ा निस्तारण करने वाली गाड़ियों की लॉग बुक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है। सभी गाड़ियों की लॉग बुक सही कर पेश करने को कहा। अधिकारियों से लॉगबुक को रोजाना पूरा करने का निर्देश दिया। नगरपालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए 107 गाड़ियां हैं जो लगातार कूड़े को निस्तारित करने में लगी हुई हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ियों की ओर से प्रतिदिन लगभग 65 एमटी कूड़ा निस्तारित किया जाता है। उन्होंने स्टेशनरी की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी का सामान जेम पोर्टल से खरीदने का निर्देश दिया। बताया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए सफाई विभाग की सभी गाड़ियों पर आधुनिक जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। ताकि गाड़ियों के लोकेशन का पता चलता रहे।
विज्ञापन



सफाई नायकों के बनेगा व्हाट्स एप ग्रुप

नपा चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि 55 सफाईकर्मियों को निर्देश दिया कि बरसात के पूर्व सभी क्षेत्र में सफाई की बेहतर व्यवस्था करें। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के सुझाव पर सफाई नायकों द्वारा सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति और गैर हाजिरी चेक पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों सफाई इंस्पेक्टरों को सफाई नायकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया। उनसे यह भी कहा गया है कि वे सफाई कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर को समस्त सफाई नायकों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे तक अपने पास मंगवा लें ताकि कर्मचारियों की उपस्थित को क्रास चेक करने में सहूलत हो।
विज्ञापन




सफाई होने वाले बड़े नालों को भी किया चिह्नित

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बरसात में बड़े नालों की निर्माण विभाग की ओर से ठेके पर सफाई कराई जानी है। उन्हें भी चिह्नित कर लिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति मिलने के उपरांत आचार संहिता के दौरान ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि सामान की अनुपलब्धता या कर्मचारियों के झूठ पर आधारित बहानों पर अब विधिवत रूप से जांच होगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। बैठक में पालिका के टैक्स अधीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed