फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   106 incidents of cyber crime occurred in a year

सावधान सक्रिय है साइबर अपराधी, संभलकर रहें आप

Tue, 09 Feb 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
106 incidents of cyber crime occurred in a year
मऊ। ऑनलाइन सेवाओं से जहां लोगों को सहूलियत हुई है वहीं साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता से बचाव का एकमात्र साधन है। साइबर अपराधी सक्रिय हैं और वे घटनाओं को अंजाम देते चले जा रहे हैं। जिले के आकड़ों पर नजर डालें तो एक वर्ष में 106 लोग साइबर अपराध के शिकार हुए। इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 43 लाख 91 हजार 100 रुपये रिकवर किया। इस दौरान 35 लोग गिरफ्तार किए गए। साइबर सेल का मानना है कि यह अपराध तभी रुकेगा जब आम जनता जागरूक होगी।
विज्ञापन

जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच जिले में साइबर अपराध के कुल 106 मामले पंजीकृत किए गए। इसमें अपराधियों ने 54 लाख 67 हजार 899 रुपये उड़ाए। समय से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और 43 लाख 91 हजार 100 रुपये बरामद किया। इस काम में शामिल 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन मामलों में सबसे बड़ी घटना का पर्दाफाश घोसी में हुआ। यहां साइबर अपराधियों ने मनोज शर्मा नामक व्यक्ति के खाते से नौ लाख रुपया उड़ा दिया। जबकि पीड़ित बाहर रहता था, घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई, इस दौरान पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 26 जून को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो जनसेवा केंद्र संचालक शामिल थे। वो आधार कार्ड से रुपया निकालने आने वालों का फर्जी तरीके से अंगुष्ठ छाप बनाने का काम कर खाते से रुपया निकालने का काम करते है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो चार पहिया वाहन के साथ लैपटॉप, हैकिंग के दौरान प्रयोग होने वाली डिवाइस के साथ अंगूठे का क्लोन बरामद किया।
विज्ञापन

सतर्कता ही बचाव का एकमात्र उपाय
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि साइबर अपराध की जानकारी संबंधित व्यक्ति को तब होती है जब नुकसान हो गया होता है। सतर्क और जागरूक रहकर ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। इन दिनों कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी हो रही है। ऐसे में वैक्सीन के लिए ऑन लाइन पंजीकरण नहीं कराना चाहिए। ओटीपी शेयर न करें और न ही किसी को आधार कार्ड का नंबर बताएं। यदि कोई काल कोरोना वैक्सीन से संबंधित आए तो साइबर सेल को सूचना दें। एटीएम का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। एटीएम कार्ड या पिन नंबर शेयर न करें। एटीएम का पासवर्ड जन्म तिथि न बनाएं। एटीएम की रसीद को संभाल कर रखें। बैंक कर्मचारी बनकर आने वाली फेक काल से सावधान रहें। बैंक कभी फोनकर कोई डिटेल नहीं मांगता है। सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानी और जागरूकता आवश्यक है। अपराधी लापरवाह लोगों को टारगेट करते हैं। ऐसे में सतर्क ही बचाव का उपाय है। घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दें। संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें।-सुशील घुले, एसपी मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed