{"_id":"5c6ee919bdec2273792f4fa1","slug":"101550772505-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी बालिका योजना का लाइव प्रसारण देखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी बालिका योजना का लाइव प्रसारण देखा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ द्वारा लखनऊ के लोक भवन से किए गए किशोरी बालिका योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण गुरुवार को देखा गया। इसका सजीव प्रसारण नगर पालिका कम्युनिटी हाल सहित जिले के सभी विकास खंडों में एक साथ किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रसारण में कहा कि किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक माह की आठ तारीख किशोरी दिवस के रूप में मनाई जाएगीा। कहा कि इस वर्ष कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत कक्षा एक, छह तथा स्नातक में प्रवेश करने पर उनके खाते में एक निश्चित धनराशि जमा कराई जाएगी, जो किशोरियों के भविष्य में काम आएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने उनके मानदेय में वृद्धि के लिए घोषण भी की। जिसके तहत कार्यकर्ताओं को मानदेय में 1500, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 तथा सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपया की वृद्धि की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने आंगनवाड़ी कार्यर्ताओं से कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में आप लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अरविंद कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, बाल विकास अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे। रानीपुर : ब्लाक सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागों के कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण देखा।