{"_id":"5c65b497bdec2229d2397f32","slug":"101550169239-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का झंडा एव स्टीकर लगाकर किया प्रचार प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का झंडा एव स्टीकर लगाकर किया प्रचार प्रसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा दोहरीघाट मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंच कर भाजपा का झंडा एव स्टीकर लगाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया।
भाजयुमो जिलामंत्री हेमंत राय के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के हरिपरा, विशुनपुरा, बुढावर, कुरंगा, कोरौली सहित विभिन्न इलाकों में घर-घर भाजपा के झंडे तथा स्टीकर लगाया। वहीं लोगों को पार्टी के साथ जोड़ कर इसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया।जिला मंत्री हेमंत राय ने बताया कि मेरा घर, भाजपा का घर कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधि तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करना है। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़े तप से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कई पीढ़ियों को खपा देने के बाद आज भाजपा का विस्तार इतनी मजबूती से हुआ है। देश के गरीबों, नौजवानों, महिलाओं, किसानों सभी को इस अभियान के माध्यम से एक धागे में पिरोकर लोकसभा चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम भाजपा का कार्यकर्ता करेगा। इस अवसर पर अतुल राय, रोशन गुप्ता, आकाश गुप्ता, नीरज मिश्रा, जगदीश कुमार, हिमांशु राय, सौरभ राय, नितिन यादव,मुकेश सोनकर, उमेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।