फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपाजनों ने किया सामाजिक समरसता सहभोज

भाजपाजनों ने किया सामाजिक समरसता सहभोज

Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपाजनों ने किया सामाजिक समरसता सहभोज
मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के कोपेश्वरी माता मंदिर में भाजपा की तरफ सेे मंगलवार को सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। इस भोज में कस्बा तथा आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचकर खिचड़ी का स्वाद चखा। इस अवसर पर गोरखपुर महानगर के भाजपा प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा की सामाजिक सहभोज विभिन्न समाज के लोगों को जोड़ने का काम करता है। भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की शुभ बेला में यह सामाजिक समरसता सहभोज समाज की एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करेगा। इसके पूर्व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता को गोरखपुर महानगर प्रभारी बनाए जाने के बाद कोपागंज आगमन पर फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, रामकेवल साहनी, नवनीत चौरसिया, बबलू पटवा, दीपक वर्मा, दीनबंधु गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कोपा कोहना स्थित साहू धर्मशाला एवं मंदिर में मंगलवार को समरसता भोज का प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कोपाकोहना बुद्धिराम रहे। इस अवसर पर सुरेश साहू, जीउत साहू, लोकतंत्र सेनानी अलगू साहू आदि शामिल रहे। मझवारा संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के अनेक स्थानों पर सार्वजनिक सहभोज का आयोजन किया गया। क्षेत्र के मझवारा, मूंगमास, सेमरी जमालपुर, ललितपुर लुदुहीं, मूंगेसर, लठियां आदि विभिन्न गांवों में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के मूंगमास गांव में ग्राम प्रधान गिरिजादत्त पांडेय ने 101 बालक, बालिकाओं को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed