फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन माह में सिर्फ 60 मरीजों का इलाज

तीन माह में सिर्फ 60 मरीजों का इलाज

Wed, 09 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
तीन माह में सिर्फ 60 मरीजों का इलाज
जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड पाना गरीबों के लिए टेढ़ी खीर हो गया है। तीन माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दर्ज 1 लाख परिवारों में से केवल 4500 परिवारों को गोल्डन कार्ड मिल सका है। जबकि इस बीच सिर्फ 60 मरीजों को ही योजना के तहत इलाज मिल सका है। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन

बताते चले कि 2011 सर्वेक्षण के तहत जिले के सदर तहसील, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और मधुबन तहसील के 9 ब्लाकों से 1 लाख 11 हजार परिवार को आयुष्मान योजना के तहत चिह्नित किया गया था। गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए 90 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का पत्र भेजा जा चुका है। इसमें करीब 50 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पत्र भी वितरित हो चुका है। बावजूद 25 सितंबर 2018 से शुरू योजना के सवा तीन माह बीतने के बाद भी करीब 4500 परिवारों का ही गोल्डन कार्ड मिल सका है। उधर योजना में शामिल चार सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में केवल 60 मरीजों का इलाज हुआ है। इसमें 53 मरीजों का अकेले इलाज जिला अस्पताल, दो महिला जिला अस्पताल तो शेष निजी अस्पतालों में हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में योजना में शामिल परिवारों का इलाज किया जा रहा है। इसके तहत गोल्डनकार्ड बनाया जा रहा है। कहा कि बिना गोल्डन कार्ड के भी योजना मरीजों को प्रधानमंत्री पत्र और दूूसरे दस्तावेजों पर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed