{"_id":"5bd4a75dbdec2269b731687a","slug":"101540663133-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को वितरित किया गया स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को वितरित किया गया स्वेटर
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। शिक्षा क्षेत्र दोहरीघाट स्थित स्वतंत्रता सेनानी कामरेड स्वर्गीय जय बहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के छात्र-छात्राओं को शनिवार की दोपहर ड्रेस वितरित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जूता, मोजा, टाई, बेल्ट, स्वेटर के साथ आई कार्ड वितरित किया गया। आज के बाद से इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं कांवेंट विद्यालय की तर्ज पर विद्यालय में दिखेंगे।
शासन की मंशा के अनुरूप, शनिवार को न्याय पंचायत सूरजपुर स्थित स्वतंत्रता सेनानी कामरेड स्व. जय बहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी की तरफ से शिक्षक उन्नयन गोष्ठी आयोजित किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी रामश्याम सिंह और संकुल प्रभारी राजेश कुमार राय ने बच्चों को ड्रेस वितरित किया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक गिरिजा शंकर राय ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाए। कार्यक्रम में बीआरसी सह समन्वयक अमरेश राय, कृष्णानंद गुप्ता, पूर्व प्रधान सुरेश कन्नौजिया, प्रभाकर उपाध्याय सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहें।