{"_id":"5ba670ed867a557eaa4de069","slug":"101537634541-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें समय से वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश प्रकट किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार भारती ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान न होने के चलते कर्मचारियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शासन की तरफ से 30 जून 2018 तक सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था, लेकिन मामले को लटका दिया गया है। मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जाए। एनपीएस में रुके हुए वेतन का भुगतान किया जाए। इस दौरान अशोक कुमार, निगम वर्मा, शंभूनाथ, जयराम प्रसाद, सुखदेव भारती आदि शामिल रहे।