{"_id":"5b8d736a42c79246664236cf","slug":"101535996778-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुक कर होती रही झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुक कर होती रही झमाझम बारिश
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले में सोमवार को दिन भर रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। बारिश से मौसम सुहाना रहा। वहीं गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग सहित ग्रामीण इलाकों के गड्ढे में तब्दील प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से आना जाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीण इलाकों के प्रमुख बाजारों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई दुकानों में पानी घुस गया।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। नगर में सोमवार को मध्याह्न बाद दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा। विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। अगेती धान की फसल में रेड़ा आने को है। ऐसे में खेत में ज्यादा पानी की जरूरत होती है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक होगी। धान की फसल में नमी हमेशा बनी रहने से तेजी से ग्रोथ होगा।
वहीं बारिश के बाद नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित निचले इलाके के मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव लगा रहा। इससे लोगों पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। वहीं गड्ढे में तब्दील गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण संपर्क मार्गो पर जलजमाव होने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। सड़क से गुजर रहे राहगीरों के ऊपर गंदा पानी छिटकने से वाहन चालकों से तू-तू-मैमैं होने लग जा रही थी। ग्रामीण इलाकों के रतनपुरा, बढुआगोदाम सहित प्रमुख बाजारों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
रतनपुरा। दो दिनों से हो रही बारिश से रतनपुरा बाजार में नाला जाम होने के चलते बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सोमवार की कई दुकानों में घुस गया। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदार दिन भर परेशान होते रहे।
शनिवार से जारी बारिश से कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत तो मिली हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह मुसीबत बनकर भी उभरी है। सोमवार को सुबह से रूक रूक हो रही बारिश और निकासी के लिए बना नाला जाम होने के चलते बारिश का पानी रतनपुरा बाजार के 15 से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार दिन भर परेशान होते रहे। दुकानदार श्याम बाबू गुप्ता, बेनी शंकर , भोला प्रसाद, दीनानाथ ,अमरनाथ गुप्ता, राजकुमार सिंह, जगत नारायण सिंह, दिनेश कुशवाहा, मोहन प्रसाद सहित दूसरे दुकानदारों ने बताया कि कई बार बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो हो जाता है। परिणामस्वरूप गंदा पानी दुकानों में घुसने लगता है। इस संबंध में जिला पंचायत के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद नाला की सफाई नहीं कराई जा रही है।