{"_id":"5b64970c4f1c1b61508b6e5f","slug":"101533318924-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से 30 गांवों में गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से 30 गांवों में गुल रही बिजली आपूर्ति
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन तार टूटने के कारण गुरुवार की सुबह से कोटवा फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को तार ठीक कर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल किया। जर्जर तारों का मेटेनेंस न होने से चलते आए दिन तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा।
गुरुवार की सुबह 8 बजे कोटवा फीडर से निकले 11 हजार केवी का तार परदहा ब्लाक के लोकापूरा गांव के पास अचानक हाई टेंशन तार टूट गया और बिजली चली गई। सुबह से बिजली गुल होने पर उपभोक्ता बिजली बहाल करने के लिए जेई और कर्मचारियों को कई बार फोन किया। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं परदहा ब्लाक से जुड़े 30 गांवों में सप्लाई ठप रही। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
उधर, बीते 40 घंटे से बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि अधिकांश बिजली के तार ढीले हो गए हैं। इसकी वजह से तार टूटने और फाल्ट की समस्या बनी हुई है।