फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अगले माह सीबीएस से जुड़ेगें 200 शाखा डाकघर

अगले माह सीबीएस से जुड़ेगें 200 शाखा डाकघर

Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अगले माह सीबीएस से जुड़ेगें 200 शाखा डाकघर
मऊ। बैंकों की तर्ज पर डाक विभाग भी अपने खाताधारकों तथा उपभोक्ताओं को कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके तहत जिले के प्रधान डाकघर सहित 24 उप डाकघरों में सीबीएस सेवा उपलब्ध करा दी गई है। जबकि वहीं 200 शाखा डाकघरों को सेवा से जोड़ने का काम चल रहा। ऐसाह होने से डाकघर उपभोक्ता कहीं से भी पैसा जमा करने के साथ ही निकाल भी सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में प्रधान डाकघर, 24 उप डाकघर सहित लगभग 200 शाखा डाकघर हैं। डाक विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं को कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रधान डाकघर सहित 24 उप डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से लैस कर दिया गया है। जबकि 200 शाखा डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने का का अंतिम दौर में चल रहा है। डाक विभाग की तरफ से 250 उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड जारी किया गया है। सीबीएस सेवा होने से उपभोक्ता दूसरी शाखाओं से भी अपने खाते में पैसे डाल एवं निकाल सकेंगे। इससे उन्हें पैसे डालने एवं निकालने के लिए डाकघर में लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। एटीएम का प्रयोग किसी भी बैंक के एटीएम से किया जा सकेगा। डाकघरों को सीबीएस करने के बाद डाक कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं के सामने समस्याएं आ रही है। कभी पासवर्ड नहीं मिल रहा है तो कभी तकनीकी समस्या आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत सहायक डाक अधीक्षक सीपी पांडेय का कहना है कि प्रधान डाकघर सहित 24 उप डाकघरों को सीबीएस से जोड़ दिया गया है। पहली बार शुरू होने से कुछ तकनीकी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed