{"_id":"5b37cfeb4f1c1bf66e8baf2a","slug":"101530384363-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा (मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के समनपुरा गांव में कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता बरतने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए मुनादी और खुली बैठक आयोजित कराया जाता है लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा न तो मुनादी कराई गई और न ही खुली बैठक। नियम कानून को ताक पर रखकर कोटे की दुकान का चयन कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही किया गया है। शिकायत करने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। चयनित कोटे की दुकान को निरस्त कर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर मुन्ना सिंह, अभय कुमार, रंजीत, प्रमोद, गोविंद, कमलेश, अशोक, प्रह्लाद, मुकेश, मतउल्ला, विजेंद्र आदि शामिल रहे।