{"_id":"5b312c3b4f1c1bfa6e8b9d73","slug":"101529949243-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हेमवंती देवी ने समर कैंप का उद्घाटन किया।
समर कैंप में बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विशेषकर ऐसे खेलों का चयन किया गया जिससे बच्चों में एकाग्रता, समूह भावना, प्रतिस्पर्धा एवं सर्वांगीण विकास की भावना जागृत किया जा सके। इसी क्रम में चम्मच दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी परदहां रमेश सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं किशन तथा रुकमणि को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामाश्रय यादव, रामबचन यादव, प्रधानाध्यापिका संजू देवी, किरन सिंह, सरिता यादव, राहुल तिवारी आदि शामिल रहे।