फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पीएचसी से इनवर्टर बैटरी चोरी

पीएचसी से इनवर्टर बैटरी चोरी

Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी से इनवर्टर बैटरी चोरी
चिरैयाकोट। क्षेत्र के चिरैयाकोट नगर पंचायत के ताजपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट के चैनल को धारदार हथियार से काटकर अंदर लगे पांच तालों को तोड़ कर रविवार की रात चोर अस्पताल से हजारों का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों को हुई। इस बावत स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डा. धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात अस्पताल बंद होने से चोर मेन गेट पर लगे शटर का ताला तोड़कर एक कमरे में रखी एक हजार वॉट का इनवर्टर और एक बैटरी चुरा ले गए। साथ ही सबमर्सिबल पंप के फाउंडेशन को भी तोड़ कर उसके अंदर लगे पंप मोटर को भी खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीएचसी चिरैयाकोट में जब से स्वास्थ्य केंद्र संचालित हुआ है। तब से आज तक किसी भी चौकीदार की यहां पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रभारी धर्मेंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि चौकीदार की नियुक्ति के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। चौकीदार न होने से अस्पताल में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने की शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed