{"_id":"5aa963a14f1c1b21578b4a65","slug":"101521050529-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर सिहांव गांव में करीब 16 बीघे की सार्वजनिक पोखरी तथा चारागाह की जमीन पर लंबे समय से किए गए कब्जे को जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटवाया।
सरायलखंसी क्षेत्र के बबुआपुर सिहांव गांव में साढ़े चार बीघे में फैले पोखरी, साढे बारह बीघे में करीब 1.618 हेक्टेयर चारागाह को पाट कर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने सार्वजनिक पोखरी तथा चारागाह की जमीन को खाली कराने का आदेश दिया। राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर सीमांकन कर लोगों को जमीन खाली करने की नोटिस दिया। बुधवार को जिला प्रशासन तथा राजस्व विभाग की टीम ने पोखरी पर बने पोलिट्री फार्म, झोपड़ी को ध्वस्त कर जेसीबी और ट्रैक्टर से पुन: पोखरी खुदवाया। चारागाह की जमीन को समतल किया गया। पोखरी तथा चारागाह की जमीन पर रवि पुत्र कालिका यादव, रामजीत पुत्र कतवारू, श्यामलाल पुत्र अग्नु, जगलाल पुत्र अग्नु सहित दर्जनों लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसे प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान तीन थानों की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।