{"_id":"5978e9a84f1c1bac438b4737","slug":"101501096360-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बढ़ गया भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बढ़ गया भ्रष्टाचार
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बे में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें भाजपा की कार्यप्रणाली पर जमकर प्रहार किया गया। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ने और अधिकारियों के निरंकुश होने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अधिकारियों पर कोई अंकुश या नियंत्रण नहीं है। थाना व तहसील इस समय भाजपा कार्यकर्ताओं का अड्डा बन गया है। योगी राज में खनन माफिया, भू माफियों और अवैध शराब माफियाओं पर कोई अंकुश नही है। आजमगढ़ में अभी कुछ ही दिन पूर्व जहरीली शराब से कई दर्जन लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद अवैध शराब का यह कारोबार पुलिस संरक्षण में चल रहा है। अंत में उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों में भू माफियाओं, खनन माफियाओं व शराब माफियाओं के कार्यों पर अंकुश नही लगाया गया तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगेे। इस अवसर पर छोटेलाल, मुकेश यादव, रणधीर सिंह, विकायल प्रसाद, मुनीर खां, राजेन्द्र तिवारी, किशोर यादव, राधेश्याम शर्मा, सदाशिव राय, राजेश राय, उपेन्द्र चौहान, हरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।