फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शराब की दूकान का विरोध

शराब की दूकान का विरोध

Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान का विरोध
दोहरीघाट। कस्बे में खुले लाइसेंसी देशी शराब की दूकान हटाने को लेकर आक्रोशित है। कसबे के नवापुरा वार्ड में एक लाइसेंसी ने सड़क से अपनी दूकान हटाकर खोल लिया है। इसका विरोध महिलाएं कई बार कर चुकी हैं। कई बार आंदोलित महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करके शराब की दूकान को मुहल्ले के बाहर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग किया है। लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। अब मुहल्ले की महिलाओं ने आर पार का निर्णय ले लिया है। शराब की दूकान हटाने को लेकर महिलाओं की ओर से एसडीएम घोसी को प्रार्थना पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि यदि चार जुलाई तक दूकान को वहां से नहीं हटा दिया गया तो पांच जुलाई को11 बजे से नवापूरा वार्ड की महिलाएं कसबे के मुख्य चौराहे पर स्थित लाहौरी माता मंदिर परिसर में आमरण अनशन करेंगी। कस्बे के नवापुरा मुहल्ला निवासी अंजुमआरा,अफशरी बानो,विमला देवी की ओर से 28 जून को इस आशय का पत्र उपजिलाधिकारी घोसी सहित उच्चाधिकारियो को भेजा गया है। विदित हो कि विगत माह आक्रोशित महिलाओं ने लाइसेंसी देशी शराब की दूकान में आग लगा दिया गया था जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।महिलाओं का आरोप है कि शराब की दूकान खुलने से बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed