फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 samples of gram flour, turmeric, laddu and boondi were taken, 178 liters of palm oil was seized

Mau News: बेसन, हल्दी, लड्डू और बूंदी के 10 नमूने लिए, 178 लीटर पॉम ऑयल जब्त

Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
10 samples of gram flour, turmeric, laddu and boondi were taken, 178 liters of palm oil was seized
खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध जारी विशेष अभियान में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से 10 नमूना लिया। साथ ही मिलावट के 24,920 रुपये मूल्य के 178 लीटर पॉम ऑयल को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मधुबन, मऊ स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान रुद्रांश स्वीट्स से बेसन, बेसन का लड्डू, बूंदी तथा पामोलीन आयल का नमूना लेकर विक्रय के लिए भंडारित 24 हजार 920 रुपये रुपये मूल्य के लगभग 178 लीटर पामोलीन ऑयल को जब्त कर दिया गया। मिर्जाहादीपुरा, मऊ स्थित मजहर किराना स्टोर से हल्दी साबूत, हल्दी पाउडर, रंगीन कचरी तथा काली मिर्च का नमूना लिया। जहांगीराबाद स्थित श्रीमानजी फूड प्रोडक्ट्स से नमकीन, ब्रांड, दीवाना स्पेशल तथा नमकीन, ब्रांड श्रीमानजी का नमूना लिया। संग्रहित किए गए नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिया गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed