फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 rupees are being taken in place of 5 rupees in the toilet at the railway station, rate list was not even posted

Mau News: रेलवे स्टेशन पर शौचालय में पांच की जगह ले रहे 10 रुपये, रेट सूची भी नहीं लगाई

Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
10 rupees are being taken in place of 5 rupees in the toilet at the railway station, rate list was not even posted
मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पे एंड यूज सुलभ शौचालय की व्यवस्था के नाम पर रेल यात्रियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। शौचालय के बाहर रेलवे द्वारा जारी की गई रेट सूची नहीं लगाई गई है। जिससे यात्रियों को सही शुल्क की जानकारी नहीं हो पाती है। वहां बैठा कर्मचारी यात्रियों से 10 रुपये शुल्क लेते हैं। जबकि रेलवे के अनुसार शौच करने का चार्ज पांच रुपये है। मऊ जंक्शन से हर दिन सात हजार से अधिक और महीने में लगभग दो लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ठंड में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। जिसके चलते सुबह की ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों की ट्रेन लेट पहुंचने से उन्हें पे एंड यूज सुलभ शौचालय का उपयोग करना पड़ता है। दिन की ट्रेनें शाम और शाम की ट्रेनें रात को पहुंच रही हैं। जिसके चलते शाम को भी रेलवे स्टेशन पर भीड़ अधिक हो रही है। बढ़ती भीड़ का शौचालय के बाहर बैठा कर्मचारी फायदा उठाकर यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूलता है। बीते एक साल से रेट सूची भी नहीं लगी है। जिससे यात्रियों को निर्धारित शुल्क से अनजान रहते हैं। कर्मचारियों से पूछने पर नए नियम के तहत शुल्क बढ़ने और रेट सूची टूट जाने की बात कहते हैं। टेंडर कब हुआ या समाप्त हो गया है इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर मौजूद रामनरेश, विजय निषाद, हरिओम गोड़ ने बताया कि सुलभ शौचालय के सामने रेट सूची नहीं लगी है। उनके साथ आए दो लोगों ने शौचालय का उपयोग किया तो उनसे 10 रुपये लिया गया। वहीं गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे रमेशचंद्र, दिनेश कन्नौजिया ने बताया कि वो वेटिंग हाल में 30 मिनट से बैठे हैं। सुलभ शौचालय में यूरिनल करना हो या शौच सबसे 10 रुपये लिया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
सुलभ शौचालय के बाहर रेट सूची लगाना अनिवार्य है। रेट सूची नहीं लगने की शिकायत नहीं मिली है। नहीं लगी है तो संबंधित जिम्मेदार से बोलकर लगवा दी जाएगी।
अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed