{"_id":"68c5c79b89e6ef24c703bcb0","slug":"10-lakh-stolen-from-businessmans-house-mau-news-c-295-1-mau1001-133494-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: व्यवसायी के घर से 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: व्यवसायी के घर से 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार रात सीढ़ी के रास्ते से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी काशीनाथ पांडेय के घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख के गहनों पर हाथ साफ किया।
चोरी के समय घर के लोग मकान के अगले हिस्से में सोए थे। शनिवार की भोर में उनके जगने पर चोरी की घटना का पता चला। 19 दिन में थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है।
उधर चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है, उधर, पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है। हलधरपुर के मुबारकपुर ग्राम पंचायत निवासी काशीनाथ पांडेय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है। उनका घर गांव में नहर के किनारे है। शुक्रवार की शाम रोज की तरह परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए।
विज्ञापन
इस बीच रात में पहले दीवार फिर सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोरों ने काशीनाथ के बहू के कमरे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। यहां दो मंगलसूत्र, हार, मांग टीका, नथिया, चार अंगूठी, ओम का लॉकेट, एक पैजानी, झुमका, कील तथा तीन चांदी का पैजनी, 4 पायल, 15 जोड़ी बिछिया, करधनी, बच्चों का लॉकेट एक के साथ 6500 नकदी के साथ करीब दस लाख का सामान लेकर फरार हो गए।
शनिवार की भोर में सुबह जब परिजन उठे तो सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर हलधरपुर एसओ विजयप्रकाश मौर्य फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसओ ने कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।