फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.40 lakh seized from car

कार से 1.40 लाख बरामद

Fri, 13 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh seized from car
घोसी में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सफारी गाड़ी से उड़नदस्ते द्वारा बरामद किए एक लाख चालीस हजार रुपये।

विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए पुलिस ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। जहां पुलिस ने घोसी में एक कार से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद कर उन्हें जब्त किए। वहीं कई वाहनों से काली फिल्में उतरवायीं। पुलिस ने ऐसे लोगों को हिदायत दी है कि वह अपनी कारों में काली फिल्म न लगाए। अन्यथा इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
घोसी प्रतिनिधि के अनुसार,  नगर से सटे आसान नहर पुलिया से उड़न दस्ता प्रभारी डा. दिग्विजय यादव ने हमराहियों के साथ की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान  एक सफारी से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद किए। गाड़ी में सवार कुंडाकुचाई निवासी धनंजय सिंह द्वारा  उचित कागजात न दिखाए जाने पर पुलिस कार को कोतवाली लाई और रुपयों को जब्त किया। उड़नदस्ता प्रभारी डा. दिग्विजय यादव उपनिरीक्षक अरुण दुबे हमराहियों के  साथ मधुबन रोड पर असना पुलिया के पास खड़े थे की घोसी की तरफ से एक सफारी कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसमें सवार दो लोगों के पास से एक लाख 40 हजार रुपया बरामद हुआ।इ कार में सवार धनंजय सिंह निवासी कुचाई मधुबन ने बताया कि वह गांव में ही  मुर्गी दाना का व्यापार करता है। वह तगादा वसूल कर लौट रहा है। यह रकम उसी तकादे की है। प्रभारी चुनाव उड़नदस्ता डा.डी यादव ने बताया कि बरामद रुपयो के बारे में छानबीन की जा रही है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बरामद रुपयों को संबंधित टीम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली पुलिस ने नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। गाजीपुर तिराहा पर चले अभियान में आरपीएसएफ के जवानों के साथ चले अभियान में कई वाहनों से काली फिल्में उतरवाई गईं। इस दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed