फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.38 lakh children will get free sweater

1.38 लाख बच्चों को अक्तूबर में मिलेगा निशुल्क स्वेटर

Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
1.38 lakh children will get free sweater
जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें अध्ययनरत बच्चों को अक्तूबर में स्वेटर दिए जाएंगे। प्रत्येक बच्चे को एक स्वेटर मिलेगा। स्वेटर खरीद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 सितंबर तक टेंडर हो जाएगा। उसके बाद अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में स्वेटर का वितरण शुरू किया जाएगा। इसका लाभ जिले के 1.38 लाख बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.38 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोनाकाल में विद्यालय बंद चल रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। शासन की तरफ से विद्यालयों मेें अध्ययनरत बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने की कवायद तेज हो गई है। विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति और ठहराव के लिए परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को स्कूल में एमडीएम, जूता मोजा, ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें तथा स्वेटर दिए जाते हैं। इस बार स्वेटर जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। एक स्वेटर की कीमत 200 रुपये रखी गई है। जैम पोर्टल पर स्वेटर खरीदने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जानकारी अपलोड कर दी है। इस जानकारी के आधार पर स्वेटर आपूर्तिकर्ता संस्था अपना टेंडर डालेगी। टेंडर फाइनल होते ही स्वेटर खरीद की कवायद शुरू हो जाएगी। 30 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। इस बाबत सहायक वित्त व लेखाधिकारी बेसिक मनोज तिवारी का कहना है कि जैम पोर्टल पर स्वेटर खरीद संबंधी सूचनाएं अपलोड कर दी गई है। 30 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed