फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   YouTuber Behaves Rudely Towards Woman Visiting for Darshan of Shri Banke Bihari

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन करने आई श्रद्धालु से यूट्यूबर की अभद्रता, आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 11:55 PM IST
सार

पीड़ित श्रद्धालु ने यूट्यूबर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
YouTuber Behaves Rudely Towards Woman Visiting for Darshan of Shri Banke Bihari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली एक महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर एक महिला यूट्यूबर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लुधियाना (पंजाब) निवासी महिला श्रद्धालु 7 मार्च सुबह करीब 11:15 बजे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आईं थीं। आरोप है कि तभी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने के दौरान केशवधाम क्षेत्र स्थित मंदाकिनी निवासी यूट्यूबर मधु अरोड़ा उर्फ मधुर्य लीला ने उनका रास्ता रोक लिया और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने न केवल अपमानजनक शब्द कहे, बल्कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित महिला ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें आरोपी महिला कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद जब वह स्नेह बिहार मंदिर के पास खड़े अपने स्कूटर की ओर जा रही थीं, तब भी आरोपी महिला उनके पीछे पहुंच गई और दोबारा आपत्तिजनक शब्द कहे। श्रद्धालु ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed