फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youths clashed over patties, stone pelting heavy

पेटीज ने करा दिया बवाल: युवकों के दो गुटों में जमकर हुआ पथराव, मची भगदड़...पुलिस को देख भागे हमलावर

Wed, 08 Jan 2025 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 12:47 PM IST
सार

झींगुरपुरा कॉलोनी में पेटीज को लेकर युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग निकले। 

 

विज्ञापन
Youths clashed over patties, stone pelting heavy
दो पक्षों में पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा कोतवाली क्षेत्र की झींगुरपुरा कॉलोनी में सोमवार रात को पेटीज खाने को लेकर युवक भिड़ गए। बात बढ़ने पर पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


झींगुरपुरा कॉलोनी में अर्जुन और योगेश के बीच पेटीज खाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक युवक मौके पर आ गए और पथराव होने लगा। इससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। चर्चा है कि आधे घंटे तक दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते रहे। इस दौरान एक युवक भागते हुए बाग बहादुर चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मांगेराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया है कि अर्जुन, कुनाल उर्फ कुन्नू, करन, शुभम, हिमांशु, शक्ति, लक्की, कृष्णा और दूसरे पक्ष के योगेश, कौशल, गोलू, गोलू का भाई, नमन, सागर, आशू समेत पांच से सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अज्ञात पत्थरबाजों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed